26 जुलाई की जिला कार्यसमिति बैठक को लेकर JMM की तैयारी तेज, बनी रणनीति

Chaibasa: झामुमो सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की बैठक सोमवार को राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शुभेन्दु महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई....

JMM
JMM steps up preparations for the July 26 district executive committee meeting

Chaibasa: झामुमो सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की बैठक सोमवार को राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शुभेन्दु महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 26 जुलाई को राजनगर के माझी परगाना भवन में आयोजित होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई.

केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा…

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक दशरथ गगराई, विधायक सबिता महतो तथा सांसद जोबा माझी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा. केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी. बैठक के बाद जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने माझी परगाना भवन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा बैठक की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठक स्थल, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई.

कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में JMM के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, बिशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, सुब्रमण्यम बास्के, हिकिम चन्द्र टुडू, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, भक्तू मार्डी, सुबल महतो, सीताराम हांसदा, राजाराम सरदार, मुनीराम हेम्ब्रम, धानु टुडू, घासी राम मुर्मू, सोनाराम मार्डी, चतुर हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ: जामताड़ा में भटका दुर्लभ बर्किंग डियर, वन विभाग ने संरक्षण में लेकर प्राकृतिक आवास में छोड़ने की शुरू की प्रक्रिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *