कोडरमा मे दो वाहनो के बीच टक्कर, एक घायल

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास बुधवार को एक...

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. जिसमें दो ट्रकों के आपसी भिड़ंत में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार कोल्ड ड्रिंक से लदा एक ट्रक रांची से कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था. वहीं बिहार की ओर से एक कंटेनर जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप एक तीखे मोड़ पर दोनों ट्रक आमने सामने आ गए.

कोल्डड्रिंक लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल

जब तक दोनों ट्रक के चालक कुछ समझ पाते ट्रक आपस में टकरा गई. इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. जबकि कोल्डड्रिंक लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना के पश्चात स्थानीय लोगों की तत्परता और कोडरमा थाना के पेट्रोलिंग के जवान की सूझबूझ से घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. जहां घायल का ईलाज जारी है. इधर घटनास्थल पर पहुंची कोडरमा थाना पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया. जिससे उसमें बड़ी मात्रा में लदा कोल्ड ड्रिंक सड़क पर बिखर गया है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य कराने का कार्य शुरू किया.

Also Read : पेड़ों की अवैध कटाई की CID जांच की धीमी चाल पर HC ने जताई नाराजगी, DGP और PCCF से मांगा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *