गिरिडीह : नियुक्ति पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया, मंत्री और झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह के प्रति जताया आभार

Giridih : झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता दारा हाजरा...

दारा हाजरा

Giridih : झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता दारा हाजरा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर दारा हाजरा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे. साथ ही वे जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे.

पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प : दारा हाजरा 

दारा हाजरा ने बताया कि उनकी नियुक्ति संबंधी पत्र गिरिडीह के DC, पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त को उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि विधायक प्रतिनिधि के रूप में वे विभिन्न प्रशासनिक कार्यों और जनहित के मामलों में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकें. उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ-साथ झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे जनसेवा के माध्यम से सार्थक साबित करने का प्रयास करेंगे. गौरतलब है कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में दारा हाजरा अब गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में मंत्री सह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की ओर से विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान, प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

Also Read : जेपीएससी प्रकरण: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने की CBI जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *