मनी लॉन्ड्रिंग केस: आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की डिस्चार्ज के लिए क्रिमिनल रिवीजन

Ranchi: रांची PMLA (Prevention of Money Laundering Act) की विशेष कोर्ट ने बड़गाई स्थित भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के जरिये...

Money Laundering Case
Money Laundering Case: Architect Vinod Singh files criminal revision in High Court seeking discharge. (AI IMAGE)

Ranchi: रांची PMLA (Prevention of Money Laundering Act) की विशेष कोर्ट ने बड़गाई स्थित भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह और राजकुमार पाहन की डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया है. जिसके बाद अब उन्होंने डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए क्रिमिनल रिवीजन दाखिल की है. हालांकि, विनोद सिंह की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन अभी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है. इससे पहले रांची PMLA की विशेष अदालत ने गुरुवार को इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों के ऊपर आरोप गठित कर दिया है जिसके बाद यह केस अब ट्रायल की ओर बढ़ सकता है.

ALSO READ: काफिले में गाड़ी बढ़ी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *