अबुआ आवास योजना को मिली रफ्तार, जामताड़ा को 32 करोड़ रुपये आवंटित

Jamtara: अबुआ आवास योजना के लंबित आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है....

अबुआ आवास योजना
Abua Awas Yojana gains momentum; ₹32 crore allocated to Jamtara

Jamtara: अबुआ आवास योजना के लंबित आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने राज्य के 24 जिलों के लिए कुल 490 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिसमें जामताड़ा जिले को 32 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. जानकारी के अनुसार, योजना के तहत लाभुकों को दूसरी और तीसरी किस्त की राशि मिलने में हो रही देरी को लेकर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो ने हाल ही में ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया था.

दूसरी एवं तीसरी किस्त भेजने की प्रक्रिया तेज

इसके बाद जिले के लिए 32 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने से अबुआ आवास योजना के हजारों लाभुकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है. विभागीय स्तर पर राशि उपलब्ध होने के बाद लंबित लाभुकों के बैंक खातों में दूसरी एवं तीसरी किस्त भेजने की प्रक्रिया तेज की जाएगी. राशि जारी होने से जिले में अधूरे पड़े आवासों का निर्माण कार्य गति पकड़ेगा और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को जल्द ही अपने पक्के घर का सपना साकार होने की उम्मीद है.

ALSO READ: मनी लॉन्ड्रिंग केस: आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की डिस्चार्ज के लिए क्रिमिनल रिवीजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *