झारखंड में 1 जून से 22 जुलाई के बीच सामान्य से 28% कम बारिश, चतरा और गढ़वा समेत कई जिलों में स्थिति चिंताजनक

Ranchi: झारखंड में 1 जून से 22 जुलाई की अवधि के दौरान झारखंड में कुल मिलाकर सामान्य से 28% कम वर्षा दर्ज...

Weather-v2

Ranchi: झारखंड में 1 जून से 22 जुलाई की अवधि के दौरान झारखंड में कुल मिलाकर सामान्य से 28% कम वर्षा दर्ज की गई है. इस समयावधि में राज्य का वास्तविक औसत वर्षापात 299.1 मिलीमीटर रहा, जबकि सामान्य रूप से यह आंकड़ा 414.9 मिलीमीटर होना चाहिए था. गढ़वा में सामान्य से 65 फीसदी, चतरा में सामान्य से 63 फीसदी और पाकुड़ में सामान्य से 60 फीसदी कम बारिश हुई है.

इन जिलों में भी अब तक कम हुई है बारिश

देवघर में 55 फीसदी, कोडरमा में 53 फीसदी, गोड्डा में 46 फीसदी, गिरिडीह में 42 फीसदी और पलामू में 41 फीसदी कम बारिश हुई है. हजारीबाग में 38 फीसदी, बोकारो में 34 फीसदी, रामगढ़ में 34 फीसदी, गुमला में 29 फीसदी, पूर्वी सिंहभूम में 27 फीसदी, लातेहार में 26 फीसदी, जामताड़ा में 24 फीसदी, लोहरदगा  में 23 फीसदी और खूंटी में 22 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई है.

इन जिलों में बारिश की स्थिति है बेहतर

राज्य में सबसे बेहतर स्थिति साहिबगंज की रही, जहां केवल 2 फीसदी की कमी दर्ज की गई है. सरायकेला खरसांवा में तीन फीसदी, पश्चिमी सिंहभूम में चार फीसदी, सिमडेगा में 11 फीसदी, रांची में  13 फीसदी बारिश कम हुई है. वहीं धनबाद और दुमका दोनों जिलों में 17 फीसदी बारिश कम हुई है.

AlsoRead:अब NEET पेपर लीक मामले पर 23 को BJP दफ्तर घेरेगा प्रदेश कांग्रेस, आर-पार के मूड में कांग्रेस भी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *