कोडरमा: तारा घाटी में यात्रियों से भरी बस और फ्लाई ऐश लोड हाइवा में टक्कर, कई घायल 

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के तारा घाटी इलाके में बुधवार को फ्लाई ऐश लोड एक हाइवा वाहन और यात्रियों से...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र के तारा घाटी इलाके में बुधवार को फ्लाई ऐश लोड एक हाइवा वाहन और यात्रियों से भरी एक बस की टक्कर हो गई. जिसमें फ्लाई ऐश लोड हाइवा वाहन सड़क किनारे पलट गया. जबकि यात्रियों से भरी बस क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान बस सवार कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोट भी लगी है.

कैसे हुआ हादसा

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल से ठीक पहले एक ट्रक ब्रेकडाउन होकर खड़ा था. जिसकी मरम्मत का काम सड़क पर ही चल रहा था. पप्पू यात्री बस बिहार से कोडरमा की ओर आ रही थी. जबकि फ्लाई ऐश लोड हाइवा वाहन कोडरमा से बिहार की ओर जा रहा था. इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई.

Also Read: अब NEET पेपर लीक मामले पर 23 को BJP दफ्तर घेरेगा प्रदेश कांग्रेस, आर-पार के मूड में कांग्रेस भी

पुलिस ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल-चाल जाना. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *