जानिये कब शुरू होगी झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना 

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब मतगणना की...

रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नयी कार्यकारिणी के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. मतदान के बाद अलग-अलग जिलों से बैलेट बॉक्स रांची मंगा लिए गए हैं लेकिन अभी तक मतगणना का कार्य शुरू नहीं हुआ है. उम्मीद जताई जा रही है कि मतगणना का कार्य विधानसभा के सत्र खत्म होने के बाद शुरू होगा और मतगणना में करीब दस दिनों से ज्यादा का समय लग सकता है.

Also Read: झारखंड की कला को मिला नया मुकाम: सीएम हेमंत सोरेन ने किया जोहारग्राम का उद्घाटन

इस बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य बनने के लिए हो रहे इस चुनाव मैदान में 100 उम्मीदवार खड़े हैं. इनमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में 23 पर चुनाव हो रहा है, जिसमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्यों का चुनाव मतदान से किया जाएगा.

महिला सदस्य का दो पद मनोनयन के आधार पर चुना जाएगा. पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए स्टेट बार काउंसिल की सात सीटें आरक्षित की गई हैं. मतगणना के बाद काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि की कुर्सी के लिए भी लॉबिंग शुरू हो जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *