कोडरमा: ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक घायल

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहरा के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से...

Youth on motorcycle
Koderma: Youth on motorcycle injured after being hit by a tractor

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतो अहरा के समीप गुरुवार की सुबह एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के बंदाचक निवासी 28 वर्षीय कुलदीप रजक पिता जागेश्वर रजक के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप रजक महतो अहरा के एक फैक्ट्री में काम कर के पिपराडीह अपने घर जा रहा था. दुर्घटना की सूचना पर पीसीआर कोडरमा की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों के देखरेख में घायल का उपचार चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि उसका दाहिना हाथ गंभीर रूप से चोटिल है. फिलहाल पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

ALSO READ: बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाना क्यों पड़ सकता है भारी, जानिए 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *