Lohardaga : जिला अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी और सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू ने जिले की जनता के नाम संयुक्त बयान जारी कर किया है. जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अब तक एसआईआर SIR फॉर्म नहीं भरा है, वे 29 जुलाई से पहले अपने-अपने बूथ स्तर अधिकारी BLO से संपर्क कर फॉर्म भरकर अवश्य जमा करें. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एसआईआर SIR फॉर्म पहले ही जमा कर दिया है, वे अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन भी जांच लें. जिससे किसी प्रकार की त्रुटि या कमी होने पर समय रहते उसका समाधान कराया जा सके. अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. ऐसे में प्रत्येक मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची का अवलोकन अवश्य करें.
20 प्रतिशत मुस्लिम मतदातों ने नहीं भरा है फॉर्म
अगर नाम, पता या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी मिले तो तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराएं. सदर अब्दुल रउफ अंसारी और सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि जानकारी के अनुसार 20 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाता अब तक एसआईआर SIR फॉर्म नहीं भर पाए है. उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे. सभी लोग समय सीमा के भीतर फॉर्म भरकर अपने मताधिकार को सुरक्षित करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं.
