Click Here
Click Here
Click Here

मेदिनीनगर में सम्मान समारोह: श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल कमेटी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

पलामू: थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में रविवार को एक भव्य और गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां खुला मंच...

पलामू: थाना रोड स्थित दुर्गा मंडप में रविवार को एक भव्य और गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप की ओर से श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल कमेटी की टीम को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने जेनरल कमेटी के अध्यक्ष मंगल सिंह को शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो और प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया.कार्यक्रम का कुशल संचालन मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता नवीन तिवारी ने किया. कार्यक्रम के दौरान समाज में आपसी समन्वय और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया.

समारोह में मंच के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि, कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा, बिल्लू सिंह और रितेश कुमार टिंकू ने जेनरल कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पारंपरिक रामनामी पट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया. इससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.

इस मौके पर समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों को मिलकर सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया गया. कार्यक्रम में अमित सिन्हा, विजय गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, अमर सिन्हा, नीरज राज और संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

वहीं जेनरल कमेटी की ओर से संरक्षक गणेश गिरी, बबलू गुप्ता, दिनेश दूबे, प्रदीप सिन्हा, राजेश गुप्ता, विवेक चौबे, गुड्डू वर्मन और गोपाल जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जहां आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *