Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपती की बेरहमी...

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह जब आसपास के लोगों ने दंपती के घर का दरवाजा नहीं खुलते देखा, तो उन्हें शक हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों वृद्ध पति-पत्नी खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे.दोनों के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. घटना की सूचना तत्काल बड़कागांव थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *