केंद्रीय मंत्रियों के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन: 26 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त, मेदांता अस्पताल में जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से हुई मुलाकात

News Wave Desk: अपनी मांग को लेकर दिल्ली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...

Sonam Wangchuk
Sonam Wangchuk ended his fast following assurances from Union ministers

News Wave Desk: अपनी मांग को लेकर दिल्ली में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने करीब 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया है. सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक रुख और ठोस आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया.

गुरुवार आधी रात मेदांता अस्पताल में हुई मुलाकात

गुरुवार आधी रात के करीब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एनसीआर स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे जहां सोनम वांगचुक भर्ती थे. दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने लेह एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में वांगचुक से मुलाकात की. मंत्रियों ने केंद्र सरकार की ओर से लद्दाख की मांगों पर ध्यान देने और जल्द ही संवाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया सरकार का लिखित और मौखिक आश्वासन मिलने के बाद वांगचुक ने अपना 26 दिनों से जारी अनशन खत्म करने की घोषणा की.

सोनम वांगचुक का आधिकारिक बयान

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस घटनाक्रम की जानकारी दी, उन्होंने लिखा अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और ‘लेह-लद्दाख एपेक्स बॉडी’ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में, मैंने आखिरकार 26 दिनों के बाद अपना अनशन तोड़ा. सरकार की ओर से हमें हमारी मांगों पर सकारात्मक वार्ता का आश्वासन मिला है.

ALSO READ: EXCLUSIVE: इंटेलिजेंस इनपुट: चाईबासा समेत पांच जिलों में घूम रहा छह नक्सलियों की टीम, जाने किस तारीख को कौन से गांव में देखा गया माओवादियों का ये दस्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *