Ranchi: झारखंड पुलिस के 394 सिपाहियों का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिनमें 386 उत्तीर्ण हुये हुए है. गौरतलब हैं कि झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय और जेएपीटीसी पदमा (हजारीबाग) में विशेष इंडिया रिजर्व बटालियन के आरक्षियों के एसपीसी प्रशिक्षणोपरांत आयोजित अंतिम परीक्षा का आधिकारिक परिणाम जारी कर दिया गया है.
जारी आदेश के अनुसार, जेएपीटीसी, पदमा में आयोजित इंटरनल से एक्टरनल विषयों की अंतिम परीक्षा 13 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में एसआईआरबी-1 और एसआईआरबी-2 के कुल 394 प्रशिक्षु शामिल हुए थे. प्राप्त मूल्यांकन और अंकों के आधार पर तैयार किए गए परिणाम में 386 प्रशिक्षु उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. केवल आठ प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण रहे हैं. Jharkhand Police constables list
असफलता के कारण: फायरिंग और अनुपस्थिति
अनुत्तीर्ण घोषित किए गए आठ आरक्षियों में से अधिकांश के फेल होने की मुख्य वजह फायरिंग परीक्षा रही.
फायरिंग में अनुत्तीर्ण छह प्रशिक्षु
– सुरेश कुमार पहाड़िया
– सोनामुनी कुमारी
– अर्जुन पुजहर
– सुन्दरी सबर
– पुतूल कुमारी
– मनोज गृही
परीक्षा में शामिल न होने के कारण दो प्रशिक्षु
– शशि कुमार मालतो
– रोमा रेशमी मालतो
