काफिले में गाड़ी बढ़ी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद

Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के सुरक्षा काफिले में एक अतिरिक्त गाड़ी बढ़ा दी गई है. इस नए आदेश...

Radhakrishna Kishore
The convoy moved forward; Finance Minister Radhakrishna Kishore thanked Chief Minister Hemant Soren

Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के सुरक्षा काफिले में एक अतिरिक्त गाड़ी बढ़ा दी गई है. इस नए आदेश के बाद अब वित्त मंत्री की सुरक्षा में कुल तीन एस्कॉर्ट गाड़ियां तैनात रहेंगी. डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश के बाद आईजी प्रोविजन की ओर से इससे संबंधित आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है. नए आदेश के तहत वित्त मंत्री के काफिले के साथ अब तीन बोलेरो जीप एस्कॉर्ट के रूप में चलेंगी.

सीएम हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से ही इस पूरे मामले का सुखद पटाक्षेप हो सका है. उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सीएम ने मामले की गंभीरता को समझा और त्वरित निर्णय लिया.।पलामू का इलाका उग्रवाद प्रभावित और अपराधियों का गढ़ रहा है. मैंने हमेशा उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी है, इसलिए सुरक्षा मानकों के आधार पर ही सवाल उठाया था. इसमें व्यक्तिगत नाराजगी जैसी कोई बात नहीं थी.

क्या था पूरा विवाद ?

दरअसल, इससे पहले विभाग के संयुक्त सचिव ने मंत्री के काफिले से एक गाड़ी वापस लेने से संबंधित पत्र जारी किया था. सुरक्षा कटौती का यह मामला तूल पकड़ गया और इससे वित्त मंत्री नाराज हो गए थे. नाराजगी जताते हुए मंत्री श्री किशोर ने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों समेत एस्कॉर्ट की गाड़ी वापस लौटा दी थी.गाड़ी और सुरक्षा लौटाए जाने के बाद भी सुरक्षाकर्मी दूर से ही मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे. मुख्यमंत्री के दखल और डीजीपी के नए आदेश के बाद अब यह विवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस के 394 सिपाहियों की अंतिम रिजल्ट जारी, देखें लिस्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *