चाईबासा : बालजोड़ी पंचायत में नई सड़क हुई बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Chaibasa : बालजोड़ी पंचायत के टुनिया मुख्य सड़क से बेलपोस–नुवागांव होते हुए जिला मुख्यालय चाईबासा जाने वाली सड़क निर्माण के महज दो...

नई सड़क हुई बदहाल

Chaibasa : बालजोड़ी पंचायत के टुनिया मुख्य सड़क से बेलपोस–नुवागांव होते हुए जिला मुख्यालय चाईबासा जाने वाली सड़क निर्माण के महज दो महीने बाद ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने दी चेतावनी 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित ठेकेदार का बिल भी फाइनल हो गया, लेकिन सड़क की हालत देखकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों का सवाल है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है. सरकार या ठेकेदार? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराते हुए शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी.

Also Read : गिरिडीह में आजीविका को मिला नया सहारा, पांच महिलाओं को मशरूम उत्पादन से रोजगार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *