चाईबासा रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के मोबाइल व लैपटॉप ले उड़े चोर

Chaibasa : शहर के मुख्य मार्ग स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में गुरुवार देर रात बड़ी चोरी की घटना हुई. चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान...

Theft at an electronics shop

Chaibasa : शहर के मुख्य मार्ग स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में गुरुवार देर रात बड़ी चोरी की घटना हुई. चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसे और ग्रिल व ताला तोड़कर मुख्य शोरूम तक पहुंच गए. वहां से उन्होंने कई मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप समेत लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए.

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लाखों का चोरी

चोर जाते समय दुकान में लगे CCTV सिस्टम का DVR भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना का फुटेज उपलब्ध नहीं हो सका. घटना से पहले दुकान की रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है. शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर मालिक को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. चोरी गए सामानों का वास्तविक मूल्यांकन किया जा रहा है.

Also Read : झारखंड में दवाओं के साइड इफेक्ट की शिकायत करना हुआ आसान, QR कोड स्कैन कर सीधे करें रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *