Pakur: जिले से पश्चिम बंगाल के राजग्राम को जोड़ने वाली सड़क का हाल इन दोनों बेहाल नजर आ रही है. मालपहाड़ी-चेंगाडांगा और पाकुड़-बहिरग्राम मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं. जर्जर सड़कों और जलभराव के कारण साइकिल, बाइक चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. सड़क की बदहाली के कारण आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं होते रहती है. साथ ही राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बता दें, की इस सड़क में सैकड़ों भारी वाहन सहित हल्के वाहनों का परिचालन होता हैं.
मरम्मत न किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष
गड्ढों में पानी भरने या डस्ट बिखरे होने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं. विभाग द्वारा समय पर मरम्मत न किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है. स्थानीय लोगों की मांग है की सड़कों के गड्ढों को जल्द से जल्द भरकर उन्हें चलने योग्य बनाया जाए. कहीं छोटे गड्ढे तो कहीं बड़े गड्ढे सरकार की अच्छी सड़कों की दावे का पोल खोल रही हैं. अब देखने वाले बात हो गई कि कब तक संबंधित विभाग इस पर पहल करती है.
ALSO READ: झारखंड में दवाओं के साइड इफेक्ट की शिकायत करना हुआ आसान, QR कोड स्कैन कर सीधे करें रिपोर्ट
