बंदगांव: मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ प्रभु जगन्नाथ निकले अपने धाम, जय जगन्नाथ से गुंजा क्षेत्र

Bandgaon: कराईकेला पंचायत के पुरनाडीह दुर्गा मंदिर से शुक्रवार को प्रभु जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ निकाली गई....

बाहुड़ा यात्रा में रथ पर विराजमान प्रभु जगन्नाथ
बाहुड़ा यात्रा में रथ पर विराजमान प्रभु जगन्नाथ

Bandgaon: कराईकेला पंचायत के पुरनाडीह दुर्गा मंदिर से शुक्रवार को प्रभु जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ निकाली गई. महाप्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर (मौसीबाड़ी) से श्रीमंदिर के लिए प्रस्थान किए. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया.

भक्ति और उल्लास के बीच निकली बाहुड़ा यात्रा

रथ में विराजमान प्रभु जगन्नाथ का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए. “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहने के बाद प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर अपने धाम श्रीमंदिर की ओर रवाना हुए. देर शाम रथ साहू टोला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के समीप विश्राम के लिए रुका. शनिवार को प्रभु श्रीमंदिर पहुंचकर पुनः सिंहासन पर आरूढ़ होंगे.

पंडित जगदीश चंद्र ठाकुर, भरत भूषण मिश्र एवं ललित नारायण ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शाम करीब पांच बजे “जय जगन्नाथ” के उद्घोष के बीच रथयात्रा का शुभारंभ कराया. बाहुड़ा यात्रा पुरनाडीह, बंगाली टोला, महंती टोला, कालंदी टोला, साहू टोला सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने प्रभु की आराधना की तथा महाप्रसाद ग्रहण किया. यात्रा के दौरान सभी धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया और रथ से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया.

धार्मिक आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधते हैं: डॉ. विजय सिंह गागराई

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था, भाईचारे और लोककल्याण का प्रतीक है. प्रभु जगन्नाथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करें. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत करते हैं.

इस अवसर पर प्रशांत साहू, नितेश मंडल, सुशांत मंडल, लोकनाथ सारंगी, बाबनाथ सारंगी, राजेंद्र मेलगांडी, गिरधारी मंडल, ललित नारायण ठाकुर, राजकिशोर नायक, मुकुंद नायक, जोलेंद्र नायक, कुना मिश्रा, सहदेव प्रजापति, श्याम साहू, दुलाल सेन, बिट्टू मिश्रा, दोसो मंडल, परमेश्वर मंडल, अरुप चटर्जी, अनंत मंडल, दिलीप मंडल, दीप नारायण मंडल, सुबोध रक्षित, गौतम रक्षित, लक्ष्मी नारायण मंडल, शंभू महापात्र सहित कराईकेला जगन्नाथ पूजा कमेटी 64 मौजा के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

ALSO READ: चक्रधरपुर: गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर के लिए निकले महाप्रभु, कल पहुंचेंगे अपने धाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *