Ranchi: अगर आप राजधानी रांची में रहते हैं, तो कल घर से निकलने या जरूरी काम की योजना बनाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. बिजली विभाग शहर के कई इलाकों में पुराने एलटी नंगे तारों की जगह नए LT AB केबल लगाएगा. इस कारण अलग-अलग समय पर कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार, लालपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मौलाना आजाद कॉलोनी, कांटाटोली, लालपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. प्लांडू फीडर से जुड़े रामपुर चौक, रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास और आसपास के गांवों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
यह भी पढ़ें: रांची: 7 साल बाद मिला इंसाफ, सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को 49.72 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश
बिजली कटौती को लेकर राजधानीवासी हो जाएं सतर्क
बरियातू फीडर के तहत मैथन मैरिज हॉल, कैनरा बैंक बरियातू के आसपास सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. वहीं न्यू मोराबादी फीडर से जुड़े बनिया टोली इलाके में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी. फुटबॉल ग्राउंड फीडर के अंतर्गत मोराबादी फुटबॉल ग्राउंड परिसर, गेट नंबर 28 और 29 तथा आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. महादेव मंडा फीडर से जुड़े बेलबगान, बिस्किट फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. चुटिया पावर हाउस के राम मंदिर फीडर के अंतर्गत धुम्साटोली, मकचुंद टोली और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके अलावा कोकर पावर हाउस के अयोध्यापुरी फीडर के तहत सम्फोर्ड अस्पताल और बीपीसीएल पेट्रोल पंप के पास स्ट्रीट लाइट ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा. वहीं कोकर शहरी पावर हाउस से जुड़े मौलाना आजाद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
