डूरंड कप के आयोजन के मद्देनजर ट्रैफिक में बदलाव, एडवाइजरी जारी, चारपहिया वाहन के इस्तेमाल से बचने की सलाह

Ranchi: राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट...

Traffic changes in view of Durand Cup, advisory issued, four-wheel drive vehicles advised to be avoided

Ranchi: राजधानी रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है. टूर्नामेंट और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आवश्यक सूचना और पार्किंग एडवाइजरी जारी की है. यातायात पुलिस ने शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए बाहर से आने वाले और स्थानीय वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं.

चारपहिया वाहनों के इस्तेमाल से बचने की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने रांची शहर के आम नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे आयोजन के दौरान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी और उसके आस-पास के मार्गों पर चारपहिया वाहनों का उपयोग करने से बचें. पुलिस ने कहा है कि नागरिक विशेष परिस्थितियों में ही इन रूटों पर चारपहिया वाहन लेकर निकलें, ताकि खेल के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे.

यह भी पढ़ें: रांची में शनिवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, केबल बदलने का होगा काम

अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल 

यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान मोराबादी पार्किंग स्थल में खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़ जिला के अलावा रातू, कांके और पिठोरिया की तरफ से आने वाले वाहन पार्क होंगे. इन वाहनों को कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर होते हुए रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान पार्किंग स्थल पहुंचना होगा. टीआरआई मैदान (मंदिर मैदान) पार्किंग स्थल में टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स, बरियातू, करमटोली, बोड़या रोड और जेल चौक की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए यह पार्किंग होगी. आर्मी मैदान पार्किंग स्थल में रांची शहर के अंदरूनी इलाकों जैसे धुर्वा, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की तरफ से आने वाले वाहन आर्मी मैदान में पार्क किए जा सकेंगे. मोराबादी परेड मैदान पार्किंग में केवल वीआईपी (VIP), पासधारक वाहन और मीडिया के पासधारक वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति दी जाएगी. वहीं आवश्यकता अनुसार वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *