बोकारो: रामरुद्र उच्च विद्यालय, चास में सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर, 200 छात्राओं ने लिया भाग

Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को रामरुद्र उच्च विद्यालय, चास में छात्रा सशक्तिकरण एवं...

जागरूकता शिविर में शामिल छात्राएं
जागरूकता शिविर में शामिल छात्राएं

Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को रामरुद्र उच्च विद्यालय, चास में छात्रा सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था. शिविर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की लगभग 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

छात्राओं को अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकारों एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही साइबर सुरक्षा विषय पर ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के उपाय बताए.

शिविर के दौरान छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, ताकि वे स्वयं एवं अपने परिवार को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें.

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट छात्राओं को किया गया सम्मानित

छात्राओं की प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्विज, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में जिला स्तर से मधु सिंह (LS), संध्या कुमार (LS), सुनीता कुमारी, अजीत कुमार, अमर कुमार (CRA, AVA) उपस्थित रहे. विद्यालय की ओर से शिक्षिका धर्मशीला सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग किया. सभी वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाते हुए आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

ALSO READ: रांची में ट्रेडिंग के नाम पर ₹9.80 लाख की साइबर ठगी, केस दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *