लातेहार : बालूमाथ में NH-22 बना जानलेवा, गड्ढों और जलजमाव से हर दिन हादसे का खतरा

Latehar: बालूमाथ प्रखंड सह अनुमंडल मुख्यालय से होकर गुजरने वाला एनएच-22 इन दिनों बदहाल स्थिति में है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे...

Latehar
बालूमाथ में NH-22 बना जानलेवा

Latehar: बालूमाथ प्रखंड सह अनुमंडल मुख्यालय से होकर गुजरने वाला एनएच-22 इन दिनों बदहाल स्थिति में है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति ऐसी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

गड्ढों में भरा पानी, बढ़ा दुर्घटना का खतरा

बालूमाथ टमटम टोला पांकी चौक से लेकर मुरपा मोड़ चौक तक सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक और अन्य छोटे वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है.

रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जलजमाव से बढ़ी परेशानी

चतरा-रांची और बालूमाथ-रांची मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हर बारिश में पानी जमा हो जाता है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि वाहन चालकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

 

स्कूली बच्चों पर सबसे ज्यादा असर

जलजमाव और खराब सड़क का सबसे अधिक असर स्कूली छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है. स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है. तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी राहगीरों और बच्चों पर पड़ जाता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है.

स्थानीय लोगों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ. लोगों ने लातेहार जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से एनएच-22 की मरम्मत, गड्ढों को भरने और रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.

ALSO READ: सिमडेगा: रामरेखा धाम, अबुआ आवास और सामूहिक खेती का आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *