Ranchi: झारखंड पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का हस्तांतरण किया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए IPS अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी को IG ट्रेनिंग, झारखंड, रांची के पद से विरमित कर दिया गया है. ए विजयालक्ष्मी CRPF में IG के पद पर योगदान देंगी. जिस वजह से IG ट्रेनिंग का पद रिक्त हो गया था.
जिसके बाद शुक्रवार की शाम झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया हैं कि इस पद पर नियमित पदस्थापना होने तक IG प्रोविजन के पद पर पदस्थापित IG पटेल मयूर कन्हैयालाल अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ IG ट्रेनिंग के दैनिक कार्यों का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
ALSO READ: लातेहार : बालूमाथ में NH-22 बना जानलेवा, गड्ढों और जलजमाव से हर दिन हादसे का खतरा
