बोकारो: 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर हुए 3 सड़क हादसे, महिला समेत तीन घायल

Bokaro: बोकारो में बीती रात से शुक्रवार शाम तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल हो गए. पहला...

Bokaro: बोकारो में बीती रात से शुक्रवार शाम तक तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल हो गए. पहला मामला NH 23 फोरलेन स्थित तेलीडीह मोड़ के महारत्न अपार्टमेंट के पास का है. यहां गुरुवार रात करीब 10:50 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बाइक सवार की हालत नाजुक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा.

शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसे

दूसरा मामला, सेक्टर 4 मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम के पास का है. यहां शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई. जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार महिला की टक्कर भैंस से हो गई, जिसमें महिला जख्मी हो गई. वहीं तीसरी घटना चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के फुसरो-भंडारीदाह मुख्य पथ पर खास धोरी के समीप घटित हुई. दिन के दूसरे पहर के बाद चारपहिया वाहन (JH 09 AS-8988) और मोटरसाइकिल (JH 24 P-1156) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत फुसरो स्थित क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताई है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: वीडियो संवाद के माध्यम से DEO सह DC ने की प्रगति की समीक्षा, सत्यापन कार्य की रणनीति बनाने पर दिया बल – Newswave Jharkhand

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *