चक्रधरपुर: भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला, संसद बाधित करने का लगाया आरोप

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी ने शुक्रवार को पवन चौक पर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका....

Chakradharpur: BJP burns effigy of Rahul Gandhi, accuses him of disrupting Parliament

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी ने शुक्रवार को पवन चौक पर प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनमत का सम्मान नहीं कर रही है और संसद की कार्यवाही को लगातार बाधित कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नीट पेपर लीक सहित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर रही है. भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है, जिससे जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और हर विषय पर सदन में चर्चा के पक्ष में है.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस: IPS पटेल मयूर कन्हैयालाल को मिला IG ट्रेनिंग का अतिरिक्त प्रभार

मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, मालती गिलुवा, डॉ. विजय सिंह गागराई, तीरथ जमुदा, अमरेश प्रधान, सुरेश साव, अनूप दुबे, गोरखनाथ बोदरा, दीपक सिंह, केदारनाथ नायक, कृतिवास प्रधान, दुर्योधन प्रधान, संदीप साव, उदय रजक, त्रिदीप कुमार, पालू साव, रवि मिश्रा, मोहित साव, राम बाबू, काली विश्वकर्मा, शिवलाल रवानी, सोनी विश्वकर्मा, रिक्की छावड़ा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *