Pakur: जिले में क्रेशर में चोरी करते हुए दो चोरों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मामला मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र का हैं. मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के सालबोनी स्थित धनंजय यादव के क्रशर में चोरी करते हुए दो चोरों को रंगे हाथों धर दबोचा है. मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है पूर्व में भी दोनों आरोपी चोरी के कांड में जेल जा चुके हैं. दोनों आरोपी पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यादपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
ALSO READ: गिरिडीह : करोड़ों की सफाई मशीनों को खा रही जंग, मानसून में जलजमाव और बीमारियों का बढ़ा खतरा
