29 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा मौका ! 12 फीसदी मतदाता अभी भी SIR से बाहर, 5 अगस्त को जारी होगी सूची

Ranchi : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है. राज्य के लाखों मतदाताओं के लिए...

विशेष गहन पुनरीक्षण

Ranchi : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है. राज्य के लाखों मतदाताओं के लिए अब बेहद कम समय बचा है. 29 जुलाई को SIR की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और इसके बाद गणना प्रपत्र ( SIR फॉर्म) जमा करने का मौका नहीं मिलेगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने साफ कहा है कि SIR की समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी. ऐसे में जिन मतदाताओं ने अब तक अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ BLO को जमा नहीं किया है, उन्हें तुरंत यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.

5 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इस सूची में केवल उन्हीं लोगों के नाम शामिल होंगे, जिन्होंने 29 जुलाई तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ BLO के पास जमा कर दिया होगा. निर्वाचन विभाग के अनुसार, अभी भी करीब 12 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए है. विभाग को उम्मीद है कि अंतिम चार दिनों में बाकी मतदाता भी अपना फॉर्म जमा कर देंगे. जिससे उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे.

 

ALSO READ : टाइफाइड से पीड़ित हुए अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर कहा- आंदोलन जारी रखें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक लड़ाई जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *