चतरा: कभी माओवादियों का ठिकाना कहे जाने वाले जसपुर गांव का लाल बना फौजी, 6 महीने बाद घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

Chatra: कभी माओवादियों के गढ़ और अति सुदूरवर्ती क्षेत्र कहे जाने वाले जसपुर गांव की तस्वीर अब बदल रही है. जहां कभी...

चतरा

Chatra: कभी माओवादियों के गढ़ और अति सुदूरवर्ती क्षेत्र कहे जाने वाले जसपुर गांव की तस्वीर अब बदल रही है. जहां कभी ग्रामीण पुलिस की वर्दी देखकर भागते थे, वहीं आज उसी गांव के एक गरीब किसान के बेटे ने वर्दी पहनकर देश सेवा का संकल्प लिया है. कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत जसपुर गांव निवासी शंभू सिंह खरवार के पुत्र मुकेंद्र खरवार का भारतीय सेना में चयन हुआ है. 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मुकेंद्र गुरुवार को अपने गांव लौटा, तो पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई.

फूल-माला और ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

जैसे ही मुकेंद्र गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया. सिकंदर खरवार के नेतृत्व में तुलबुल, कर्मा, कंदरी, केंदुवा, सहोर और जसपुर गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष और स्कूली छात्र-छात्राओं ने जवान को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानित किया. स्वागत समारोह में तुलबुल हाई स्कूल के शिक्षक फुलेश्वर सिंह, अशोक पासवान, गोविंद यादव, प्यारी पासवान, सुनील खरवार, किरण कुमारी, ब्रह्मदेव पासवान, हेमराज ठाकुर, नरेश सिंह खरवार सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे. इस दौरान मुकेंद्र के ट्रेनर योगी स्टार भी मौजूद थे, जिन्होंने अपनी अकादमी में उन्हें दौड़ और शारीरिक तैयारी का प्रशिक्षण दिया था.

परिवार और समाज के लिए गर्व का पल

मुकेंद्र के पिता शंभू सिंह वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनके बड़े भाई मुकेश सिंह पहले से होमगार्ड में कार्यरत हैं. समाजसेवी सिकंदर खरवार ने कहा, “यह हमारे खरवार समाज और पूरे सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक गौरव का पल है. मुकेंद्र ने हमारे गांव और समाज का मान बढ़ाया है. आज के युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए. मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.”ग्रामीणों ने मुकेंद्र की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

AlsoRead:CRISIL ने ESL स्टील की रेटिंग रखी बरकरार, वेदांता समूह की विकास रणनीति को मिला समर्थन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *