कोडरमा : ऑपरेशन ऑल आउट-3 में 38 वारंटी-फरार अभियुक्त गिरफ्तार, 20 साल से फरार बंधु मेहता भी धराया

Koderma : कोडरमा पुलिस ने वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान (ऑपरेशन ऑल आउट-3) में बड़ी सफलता हासिल...

38 वारंटी-फरार

Koderma : कोडरमा पुलिस ने वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान (ऑपरेशन ऑल आउट-3) में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर 24-25 जुलाई 2026 की रात को जिले भर में चलाए गए इस अभियान में कुल 38 वारंटियों और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. अभियान की मॉनिटरिंग खुद SP द्वारा की गई.

किन थानों से कितनी गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान सभी थानों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। थाना वार गिरफ्तारियों का ब्यौरा इस प्रकार है:

  • मरकच्चो थाना : 07
  • डोमचांच थाना : 07
  • चंदवारा थाना : 05
  • तिलैया डैम ओपी : 05
  • कोडरमा थाना : 04
  • नवलशाही थाना : 04
  • तिलैया थाना : 03
  • सतगावां : 02
  • जयनगर थाना : 01
    कुल : 38

20 साल से फरार अभियुक्त भी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों में कई ऐसे वारंटी शामिल हैं जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. इनमें डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी 20 साल से फरार वारंटी बंधु मेहता, पिता हेमलाल मेहता शामिल है. वहीं डोमचांच थाना क्षेत्र के जोड़ासीमर निवासी 14 साल से फरार चल रहे है. सुरेश सिंह, पिता टेकन सिंह और अशोक सिंह, पिता मुनित सिंह को भी पुलिस ने दबोचा है.

SP का सख्त संदेश

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे. उन्होंने कहा “कोडरमा जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. अपराध करने वाले अपराधी इस जिला क्षेत्र को छोड़ दें, अन्यथा उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. SP ने आम लोगों को आश्वस्त किया कि जिले में शांति और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कोडरमा पुलिस प्रतिबद्ध है.

Also Read : पलामू में पुलिस ने दो महीने में बरामद किए 104 खोए हुए मोबाइल, मालिकों को सौंपे गए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *