Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चिरौंदी इलाके से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई. लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. शनिवार की सुबह आठ बजे महिला अपने चिरौंदी स्थित आवास से अचानक कहीं निकल गईं और वापस नहीं लौटीं. परिवार के सदस्य उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं और लगातार संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं. यदि किसी भी व्यक्ति को शांति देवी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देती हैं. तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करने की कृपा करें संपर्क नंबर 9905323023.
ALSO READ: पलामू: झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी देसी शराब, जपला स्टेशन पर RPF ने पकड़ी खेप
