कोडरमा: खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, छाया मातम

Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह बगड़ो गांव में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में ट्रैक्टर से जुताई...

कोडरमा

Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत पारडीह बगड़ो गांव में शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे 25 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बगड़ो के पारडीह निवासी सुधीर यादव, पिता राजू यादव के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा अशोक यादव ने बताया कि शनिवार की दोपहर सुधीर अपने ही खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर खेत के कीचड़ में फंस गया. ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास में अचानक वह खेत में ही पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से सुधीर का संतुलन बिगड़ गया और वह इंजन के नीचे दब गया.

अन्य किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे

शोर सुनकर वहां काम कर रहे अन्य किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद सुधीर को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. सुधीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि सुधीर शादीशुदा था और उसका एक छोटा बेटा भी है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

AlsoRead:CBI की बड़ी कार्रवाई: चार लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार, झारखंड समेत 3 राज्यों में सीबीआई की रेड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *