पलामू: NPU की बड़ी कार्रवाई, दो डिग्री कॉलेजों की साइंस संबद्धता पर रोक

Palamu: नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी (NPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए हुसैनाबाद के A K सिंह डिग्री कॉलेज और तरहसी के SSMS डिग्री...

पलामू
NPU की बड़ी कार्रवाई

Palamu: नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी (NPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए हुसैनाबाद के A K सिंह डिग्री कॉलेज और तरहसी के  SSMS डिग्री कॉलेज में ग्रेजुएशन साइंस संकाय की संबद्धता पर फिलहाल रोक लगा दी है. उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर दोनों कॉलेजों को 30 जुलाई तक सभी कमियां दूर करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

जांच में मिली गंभीर खामियां

मार्च में यूनिवर्सिटी की निरीक्षण टीम ने दोनों कॉलेजों का निरीक्षण किया था. जांच में शिक्षक-छात्र अनुपात बेहद खराब मिला, करीब 3,000 छात्रों पर केवल एक शिक्षक होने की स्थिति सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी ने यह निर्णय लिया। 7 अगस्त से ग्रेजुएशन सत्र शुरू होने की तैयारी है.

कुलपति ने दी जानकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि निरीक्षण में मिली कमियों के कारण विज्ञान संकाय की अनुमति नहीं दी गई है. उन्होंने बताया कि राजभवन के निर्देशानुसार सितंबर में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी भी चल रही है.

ALSO READ: CBI की बड़ी कार्रवाई: चार लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार, झारखंड समेत 3 राज्यों में सीबीआई की रेड

भुगतान विवाद और ऑडिट पर सफाई

दो एजेंसियों को भुगतान के मामले में कुलपति ने कहा कि पूरे प्रकरण की सच्चाई जानने के लिए वर्ष 2009 से ऑडिट की जरूरत है. उन्होंने बताया कि पुरानी एजेंसी को उनके कार्यभार संभालने के बाद हटा दिया गया है.

प्राइवेट कॉलेजों का डेटा ऑडिट शुरू

निजी कॉलेजों के शिक्षकों का डेटा ऑडिट भी शुरू कर दिया गया है. अब तक केवल महुआडांड़ के संत जेवियर कॉलेज ने पूरा डेटा जमा किया है, यूनिवर्सिटी ने अन्य संबद्ध कॉलेजों को भी जल्द जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *