धीरज साहू ने के. राजू से की मुलाकात झारखंड के मुद्दों और SIR पर हुई चर्चा

Lohardaga : नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी...

Lohardaga : नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, गठबंधन की स्थिति और राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के मद्देनजर इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बूथ सशक्तिकरण और SIR अभियान पर कांग्रेस का मंथन

बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनहित के मुद्दों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ. साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति और मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के महत्व पर भी चर्चा की गई. मुलाकात के बाद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के. राजू के साथ उनकी चर्चा सकारात्मक रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों, राज्य के विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

SIR में गड़बड़ी हुई तो कांग्रेस उठाएगी आवाज: के. राजू

उन्होंने जोर देकर कहा कि SIR अभियान पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संचालित होना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे. वहीं, प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया संविधान की भावना के अनुरूप होनी चाहिए और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठाएगी.

Head line : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और जननायक राहुल गांधी के दबाव की जीत : कांग्रेस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *