Ranchi: 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत ने एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने एसीबी से केस डायरी मांगी है. मामले में अगली सुनवाई पांच अगस्त को होगी.
स्थानांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी
बताते चले कि शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत को 14 जुलाई को एसीबी ने गिरफ्तार किया था. साथ ही गुमला जिला के DSC कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को भी गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने एक शिक्षक के क्षेत्र स्थानांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने गुप्त रूप से जांच की थी और उसके बाद मामला सत्य पाया था. जिसके बाद एसीबी की टीम गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंची और छापा मारकर दोनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया था.
ALSO READ: रांची: नर्सिंग की छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले को नहीं मिली बेल
