रांची: RTE के तहत निजी स्कूलों की खाली सीटों पर दूसरा मौका, 27 जुलाई से 2 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Ranchi: रांची जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी स्कूलों की 25% आरक्षित खाली सीटों पर दाखिले के लिए...

school

Ranchi: रांची जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी स्कूलों की 25% आरक्षित खाली सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी. इच्छुक अभिभावक 2 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इस चरण में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था और जिनका आवेदन जांच के बाद योग्य पाया गया था. नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

आवेदन की पूरी प्रक्रिया

आवेदन की पूरी प्रक्रिया www.rteranchi.in वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी. वेबसाइट पर स्कूलवार खाली सीटों की जानकारी उपलब्ध है. अभिभावक अपने घर से दूरी के आधार पर अधिकतम तीन स्कूलों का चयन कर सकेंगे. आवेदन करते समय संबंधित स्कूल से अपने घर की दूरी भी दर्ज करनी होगी. दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी 5 अगस्त 2026 को दूरी के आधार पर निकाली जाएगी. फॉर्म भरने में किसी भी तरह की सहायता के लिए कार्यालय समय में अनिल कुमार (9570982798) से संपर्क किया जा सकता है.

AlsoRead:धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और जननायक राहुल गांधी के दबाव की जीत : कांग्रेस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *