यह डर के खिलाफ जनशक्ति की जीत है : सोनम वांगचुक

News Wave Desk: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने भारतीय लोकतंत्र के लिए...

This is a victory of people's power against fear: Sonam Wangchuk

News Wave Desk: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पर्यावरणविद् और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ करार दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे सड़कों से उपजे सीधे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है. वांगचुक ने इस सफलता का श्रेय देश की युवा पीढ़ी यानी जेन जी और सीजेपी को देते हुए कहा कि यह शांति, धैर्य और दृढ़ता का परिणाम है. उन्होंने डर और आशंकाओं को दरकिनार कर देश के हर कोने से बुलंद हुई जन-आवाज का आभार व्यक्त किया. सोनम वांगचुक के अनुसार, इस इस्तीफे ने सत्ता में जवाबदेही की संस्कृति को मजबूत किया है, जो अब देश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार और नीतिगत बदलावों का मार्ग प्रशस्त करेगी. जनता के संघर्ष की यह गूंज आने वाले समय में देश के राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक संवेदनशील बनाने का काम करेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार बंद के दौरान जगह-जगह प्रदर्शन: पटना और छपरा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का मनाया जश्न

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *