पलामू: बंदूक की गोली लगने से वृद्ध मिस्त्री की मौत, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका

Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह हुटार गांव में एक बुजुर्ग की बंदूक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों...

पलामू: बंदूक की गोली लगने से वृद्ध मिस्त्री की मौत, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका

Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह हुटार गांव में एक बुजुर्ग की बंदूक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान नावाडीह हुटार निवासी श्याम लाल भुईयां के रूप में हुई है, जो पेशे से बढ़ई मिस्त्री का काम करते थे.

​प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, चर्चा है कि श्याम लाल भुईयां अपने घर में रखी भरठुआ बंदूक की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान अचानक फायर हो जाने से बारूद का छर्रा सीधे उनके सीने में जा लगा और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, दूसरी ओर परिजनों ने रामगढ़ थाना पुलिस को मौखिक रूप से घटना के पीछे आत्महत्या की आशंका जताई है.

लिखित आवेदन सौंपे जाने के बाद आगे की जाएगी कानूनी कार्रवाई 

​घटना की असली वजह क्या है और मौत के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों द्वारा लिखित आवेदन सौंपे जाने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : बार काउंसिल के प्रस्ताव पर हाई-पावर्ड कमिटी की रोक, स्टेट बार काउंसिल की सीट बढ़ाने का था प्रस्ताव 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *