चीन में चक्रवात नौल का कहर, गुआंगदोंग प्रांत में रेड अलर्ट जारी

NewsWave Desk : चीन में एक बार फिर चक्रवात का असर देखा जा रहा है. जहां चीन के दक्षिणी हिस्से पर चक्रवात...

चक्रवात नौल

NewsWave Desk : चीन में एक बार फिर चक्रवात का असर देखा जा रहा है. जहां चीन के दक्षिणी हिस्से पर चक्रवात नौल Noul का खतरा बढ़ गया है. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चक्रवात के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने की आशंका जतायी है. इसके लिये केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है. खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई आपात कदम उठाए है. जबकि हांगकांग में सैकड़ों उड़ानें और हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई है.

इस साल का 12वां चक्रवात है नौल

चीने के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार देर रात जारी अपने बुलेटिन में बताया कि इस साल का 12वां चक्रवात नौल दक्षिणी चीन के गुआंगदोंग प्रांत के तट से टकराने वाला है. केंद्र के अनुसार, शनिवार देर रात चक्रवात का केंद्र गुआंगदोंग के हुइझोउ शहर की हुइदोंग काउंटी से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र के ऊपर स्थित था. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के केंद्र के पास हवाओं की अधिकतम तीव्रता फोर्स-14 तक पहुंच चुकी है. अनुमान है कि चक्रवात करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इस दौरान इसकी ताकत और बढ़ सकती है.

410 उड़ाने रद्द

चीन में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 410 से अधिक उड़ानें और 150 हाई-स्पीड रेल सेवाएं रद्द कर दी गई है. इसके अलावा, संभावित आपदा से लोगों की सुरक्षा के लिए गृह मामलों के विभाग ने 28 अस्थायी आश्रय स्थल भी खोल दिए हैं. चीन और हांगकांग के प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 

ALSO READ : Kargil Vijay Diwas 2026: कैसे भारत ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, टाइगर हिल समेत इन चोटियों पर फिर लहराया था तिरंगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *