स्काई डाइविंग, फ्लाईपास्ट और लोकनृत्य… रांची में आज डूरंड कप का भव्य उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन

Ranchi: राजधानी रांची आज एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. पहली...

डूरंड कप

Ranchi: राजधानी रांची आज एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. पहली बार रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे. उद्घाटन समारोह आज शाम 4:30 बजे होगा, जबकि पहला मुकाबला शाम 5 बजे से जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी के बीच खेला जाएगा. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. इससे पहले स्टेडियम में सैन्य परंपरा और झारखंड की संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. आर्मी बैंड, फ्लाईपास्ट, स्काई डाइविंग और झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे.

फ्री एंट्री, लेकिन टिकट जरूरी

टूर्नामेंट के सभी मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है. हालांकि स्टेडियम में प्रवेश केवल वैध टिकट के साथ ही मिलेगा. बिना टिकट किसी भी दर्शक को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 2 बजे से खोल दिए जाएंगे.
Read Also: चाईबासा: सहायकों-लिपिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने को जिला प्रशासन की पहल, 63 उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित 

स्टेडियम में इन सामानों पर रहेगी रोक

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्टेडियम के भीतर नुकीली वस्तुएं, पटाखे, माचिस, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा बाहर का खाना और पानी की बोतल भी अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *