Ranchi/Delhi: कारगिल युद्ध के अदम्य शौर्य और बलिदान के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए रविवार को राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पूरा देश वीर शहीदों के असीम पराक्रम के सामने नतमस्तक नजर आया. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देश की ओर से अमर वीरों को पुष्पचक्र अर्पित कर कृतज्ञ राष्ट्र की विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों का कर्ज यह राष्ट्र कभी नहीं चुका सकता. उनके अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान ने ही भारत की आन, बान और शान को सदा सर्वदा के लिए अक्षुण्ण बनाए रखा है. देश के लिए शहादत देने वाले रणबांकुरों के सम्मान में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में देश की रक्षा प्रणाली के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे.
Home » झारखण्ड » रांची » राष्ट्रीय समर स्मारक पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय समर स्मारक पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Ranchi/Delhi: कारगिल युद्ध के अदम्य शौर्य और बलिदान के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए रविवार को राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय...
सम्बंधित ख़बरें
