NewsWave Desk : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बाद श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने मंदिर चढ़ावा और दान व्यवस्था को लेकर कई कदम उठायें है. इसके लिये ट्रस्ट ने पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है. जिससे व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह बन सके. ऑनलाइन डोनेशन से श्रद्धालुओं को रसीद भी मिल जायेगी. श्रद्धालु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट दान कर सकते है.
देनी होगी पूरी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक टू कंट्रीब्यूट का ऑप्शन मिलेगा. जिसमें क्लिक करने के बाद नया ऑप्शन खुलेगा. जिसमें ऊपर की स्लाइड में होम के पास दूसरे नंबर पर डोनेशन पर क्लिक करना होगा. जहां श्रद्धालुओं को फोन नंबर की जानकारी देनी होगी. नंबर की एंट्री के बाद एक ओटीपी OTP उसी नंबर पर मिलेगा, ओटीपी OTP डालने के बाद आपके सामने फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज में सबसे ऊपर डोनेशन टाइप में दो ऑप्शन होंगे भारतीय और गैर भारतीय. इसमें एक विकल्प चुनने के बाद पहले कॉलम में दानकर्ता का नाम, चंदा देने का उद्देश्य, पैन नंबर की जानकारी देनी होगी. इसके बाद डोनेशन की राशि जमा करना होगी और अपने आधिकारिक पते, लैंड मार्क और जिला, राज्य और देश की पूरी जानकारी देनी होगी.
श्रद्धालुओं को मिलेगी रसीद
सभी जानकारी देने के बाद डोनेशन की रसीद भी आपको ऑनलाइन ही मिल जाएगी. चढ़ावा चोरी की घटना आने के बाद कई श्रद्धालुओं ने दान की रसीद व्यवस्था लागू की है. ट्रस्ट का मानना है कि इस व्यवस्था के बाद भक्तों में एक बार फिर से ट्रस्ट पर भरोसा और मज़बूत होगा और भविष्य में दान का रिकॉर्ड का सत्यापन करने में भी आसानी रहेगी.
ALSO READ : 14 JPSC परीक्षा को लेकर दायर दोनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा कोर्ट, अगली सुनवाई से पहले मेंशन की छूट
