Click Here
Click Here
Click Here

विधानसभा में उठा पलामू के अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार का मुद्दा, विधायक आलोक चौरसिया ने मांगी विशेष जांच

पलामू: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने अपने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को सदन में...

पलामू: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने अपने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को सदन में उठाते हुए अंचल कार्यालयों में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. उन्होंने कहा कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर, सदर मेदिनीनगर, भंडरिया, रामगढ़, बरगढ़ और सतबरवा अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने आरोप लगाया कि बिना अवैध लेन-देन के सामान्य काम भी समय पर नहीं हो रहे हैं और किसानों व आम नागरिकों का शोषण किया जा रहा है.

विशेष जांच दल गठित करने की मांग


विधायक आलोक चौरसिया ने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया जाए और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि इससे सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को न्याय मिल सकेगा. विधायक द्वारा सदन में मुद्दा उठाने के बाद क्षेत्र में इसकी काफी चर्चा हो रही है, वहीं अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *