Click Here
Click Here
Click Here

यूथ नेशनल वॉलीबॉल: झारखंड ने केरल को 3–1 से हराया, रोमांचक रहा मुकाबला

भुवनेश्वर: 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मजबूत मानी जाने वाली केरल की टीम...

भुवनेश्वर: 26वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मजबूत मानी जाने वाली केरल की टीम को 3–1 से हराकर शानदार जीत हासिल की. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और अंत तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं.

बिजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में खेला गया मुकाबला

यह मुकाबला भुवनेश्वर के बिजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में, KIIT और KISS यूनिवर्सिटी के परिसर में खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

पहला सेट केरल के नाम

मैच की शुरुआत में केरल की टीम ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए पहला सेट 25–19 से जीत लिया. हालांकि इसके बाद झारखंड की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया.

Also Read: बजट सत्र: मैक्लुस्कीगंज में 9 नहीं 30 ईंट भट्ठों का संचालन, सभी के कागजात मंगाए गए- योगेंद्र प्रसाद

दूसरे और तीसरे सेट में झारखंड की वापसी

दूसरे सेट में झारखंड के खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष करते हुए 25–23 से जीत दर्ज कर मैच 1–1 से बराबर कर दिया. तीसरे सेट में भी झारखंड की टीम ने संयम और बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए 25–23 से जीत हासिल कर बढ़त बना ली.

चौथे सेट में कांटे की टक्कर

चौथा सेट बेहद रोमांचक रहा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में झारखंड के खिलाड़ियों ने धैर्य और शानदार खेल का परिचय देते हुए 36–34 से सेट जीतकर मैच 3–1 से अपने नाम कर लिया.

कोचिंग स्टाफ की अहम भूमिका

इस जीत में टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम प्रबंधन की भी अहम भूमिका रही. टीम के मैनेजर सत्यदेव सिंह, चीफ कोच संदीप राय तथा कोच प्रियरणजन और अमन लकड़ा ने खिलाड़ियों को बेहतर रणनीति और मार्गदर्शन देकर जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

संघ के पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

मैच के दौरान झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज और सीईओ निशिकांत पाठक भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *