Click Here
Click Here
Click Here

17 वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज़ 17 मार्च से होगी शुरुआत

रांची: झारखंड पुलिस के जवानों और अधिकारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद...

jharkhand police
jharkhand police

रांची: झारखंड पुलिस के जवानों और अधिकारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का आयोजन आगामी 17 मार्च से 19 मार्च 2026 तक रांची में किया जा रहा है. इस संबंध में सीआईडी ने संबंधित सभी पुलिस इकाइयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न प्रमुख केंद्रों पर किया जाएगा:

– मोहराबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और परिसर के हॉल.

– डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर.

– टाटीसिलवे स्थित जैप 2 परिसर.

– होटवार स्थित जैप 10 परिसर.

इन इकाइयों की टीमें लेंगी हिस्सा:

– झारखंड सीआईडी

– झारखंड एटीएस

– झारखंड एसीबी

– झारखंड जगुआर

– आईटीएस और संचार एवं तकनीकी सेवाएं.

– रेल जमशेदपुर व रेल धनबाद.

– पीटीसी पदमा, जेपीए हजारीबाग और जेब्ल्यूएफएस नेतरहाट.

Read Also: यूथ नेशनल वॉलीबॉल: झारखंड ने केरल को 3–1 से हराया, रोमांचक रहा मुकाबला

27 अलग-अलग स्पर्धाओं में दिखेगा रोमांच:

प्रतियोगिता के दौरान कुल 27 खेलों का आयोजन होगा। अधिकारियों ने सभी संस्थानों से हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, कुश्ती, जिमनास्टिक, कराटे, कबड्डी, योगा, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों के लिए खिलाड़ियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी प्रतिभागियों को 14 मार्च तक जैप-10, होटवार रांची में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

Read Also: बजट सत्र: मैक्लुस्कीगंज में 9 नहीं 30 ईंट भट्ठों का संचालन, सभी के कागजात मंगाए गए- योगेंद्र प्रसाद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *