धनबाद: 40 नए आधुनिक वाहनों को एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

धनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया....

police
police

धनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 40 नए आधुनिक बोलेरो वाहनों को धनबाद पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से इन वाहनों का लोकार्पण किया.

शहर से गांव तक मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इन नए संसाधनों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता और रिस्पांस टाइम में सुधार होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा का पुख्ता माहौल तैयार करना है. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की योजना है. नए वाहनों के आने से पुलिस की पेट्रोलिंग अब और भी और प्रभावी होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *