Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में UDAYM-2.0 अभियान के तहत सभी प्रखंडों के गांवों में मच्छरजनित एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष जागरूकता बैठकें आयोजित की गई. स्वास्थ्य विभाग, जेएसएलपीएस, सहिया, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी. इस दौरान मच्छरदानी के नियमित और सही उपयोग, जल जमाव रोकने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा गम्बूसिया मछली के माध्यम से मच्छरों के लार्वा नियंत्रण के बारे में भी जागरूक किया गया. स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को जनआंदोलन बनाते हुए हर परिवार नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे.
ALSO READ: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मांगा प्रथम अनुपूरक बजट का ब्योरा, सभी विभागों से मांगी गई रिपोर्ट
