IBPS Clerk Recruitment 2026: 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें परीक्षा शेड्यूल और चयन प्रक्रिया

News Wave Desk: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है....

job alert
युवाओं के लिए खुशखबरी: जल्द होगी 114 पदों पर बहाली, स्वास्थ्य विभाग में 80 नर्सों और 34 चौकीदारों की होगी नियुक्ति

News Wave Desk: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी. उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. फिलहाल केवल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद रिक्तियों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.

IBPS Clerk 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) 10 और 11 अक्टूबर 2026
प्रीलिम्स रिजल्ट नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा (Mains) 27 दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2027

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

IBPS क्लर्क भर्ती में चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) देनी होगी. इसमें सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा (Main Examination) में शामिल हो सकेंगे. अंतिम मेरिट और चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा.

कौन कर सकेगा आवेदन?

अभी IBPS ने केवल भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसलिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और पदों की संख्या जैसी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई गई है. इन सभी विवरणों का खुलासा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद किया जाएगा.
Read Also: गुमला: 12 दिनों से लापता 19 वर्षीय युवक का कुएं से मिला सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जो अभ्यर्थी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और नियमित रूप से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *