Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में रची गई साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवंती गांव निवासी राजदेव महतो की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है....

पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवंती गांव निवासी राजदेव महतो की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

अवैध संबंध के शक में रची गई साजिश

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक राजदेव महतो को गांव के ही कुछ महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का शक था. इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची.

टांगी से हमला कर की गई हत्या

पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को आरोपियों ने टांगी से प्रहार कर राजदेव महतो की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने की कोशिश भी की गई.

Also Read: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन; मुख्य सचिव, गृह सचिव और DGP समेत कई अधिकारी हटाए गए

शव को पुआल से ढककर जंगल में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने पहले शव को पुआल से ढक दिया और बाद में उसे जंगल में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके.

हत्या में इस्तेमाल हथियार और खटिया बरामद

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी तथा शव ले जाने वाली खटिया बरामद कर ली. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *