झारखंड पुलिस भर्ती: ट्रेड संवर्ग परीक्षा में शामिल कर्मियों के जाति प्रमाण-पत्र की मांग

रांची: झारखंड पुलिस ट्रेड संवर्ग नियुक्ति परीक्षा-2025 को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है. विभाग ने विज्ञापन संख्या 01/2025...

रांची: झारखंड पुलिस ट्रेड संवर्ग नियुक्ति परीक्षा-2025 को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है. विभाग ने विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत परीक्षा में शामिल होने वाले सभी चतुर्थवर्गीय कर्मियों के जाति प्रमाण-पत्र अविलम्ब उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इससे पूर्व 10 फरवरी 2026 को भी पत्राचार कर विभिन्न जिलों और वाहिनी से इन कर्मियों के अपडेट जाति प्रमाण-पत्र मांगे गए थे. निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट प्राप्त न होने पर मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है.

सेवा पुस्तिका से होगा जाति का मिलान:

जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि केवल प्रमाण-पत्र जमा करना काफी नहीं होगा. संबंधित जिलों और इकाइयों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है. जाति प्रमाण-पत्र विज्ञापन संख्या 01/2025 के प्रकाशन की तिथि के बाद का निर्गत होना चाहिए. कर्मियों की सर्विस बुक में दर्ज मूल कोटि (जिस कैटेगरी में उनकी नियुक्ति हुई थी) का मिलान वर्तमान जाति प्रमाण-पत्र से किया जाना अनिवार्य है. कर्मियों को अपने जाति प्रमाण-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति प्रपत्र के साथ जमा करनी होगी.

प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश:

इस कदम का मुख्य उद्देश्य नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और आरक्षण संबंधी नियमों का सटीक पालन सुनिश्चित करना है. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के चतुर्थवर्गीय कर्मियों के दस्तावेजों का मिलान कर इसे अविलम्ब मुख्यालय को उपलब्ध कराएं ताकि चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *